भोपाल में साइबर ठगों से घबराए एडवोकेट ने किया सुसाइड:अज्ञात कॉलर ने कहा था दिल्ली ब्लास्ट में तुम्हारा नाम है, जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार को एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि किसी व्यक्ति ने फोन पर वकील को बताया था कि दिल्ली में हुई साजिश में तुम्हारा नाम आ गया है। अब जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय शिवकुमार शर्मा बरखेड़ी इलाके में रहते थे। वे वरिष्ठ एडवोकेट थे तथा वर्तमान में वकालत की प्रेक्टिस करते थे। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। सुसाइड नोट में क्या लिखा पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें शर्मा ने लिखा है कि पिछले दिनों उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। उसने कहा था कि तुम्हारा नाम हाल ही में दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके में आया है। जानकारी सामने आई है कि आतंकी साजिश में तुम्हारे बैंक खाते से फंडिंग की गई। यह फोन आने के बाद से वे तनाव में रहने लगे थे। पुलिस का अनुमान है कि आतंकी साजिश में फंसाने के नाम पर धमकी देकर उनसे ठगी की कोशिश की गई थी, लेकिन डर के कारण उन्होंने जान दे दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *