भोपाल में सोशल मीडिया दोस्त ने युवती से रेप किया:पांच महीने तक शोषण करने के बाद आरोपी ने किया शादी से इनकार

भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। टीआई जय हिंद शर्मा के मुताबिक 26 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। अगस्त में उसकी सुरेंद्र ठाकुर नामक एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पहले फोन पर हुई बातचीत के बाद मामल प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर उसे एमपी नगर में स्थित होटल में ले गया। होटल में की थी पहली बार ज्यादती
एमपी नगर के होटल में ही उसने पीड़िता के साथ रेप किया और उसके बाद से वह लगातार उसका शोषण करता रहा और बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए दो घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *