भोपाल में स्टूडेंट्स ने युवक को अगवा किया, पीटा:मारपीट का बदला लेने की वारदात, जान बचाने चलती कार से कूदा पीड़ित

एमपी नगर इलाके में गुरुवार शाम मारपीट का बदला लेने के लिए चार छात्रों ने मिलकर एक युवक को स्कारर्पियो कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं जब वह युवक को लेकर लौट रहे थे, तभी वह प्रगति पेट्रोल पंप के पास चलती गाड़ी से कूद गया। इसके बाद पीड़ित सीधा थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है पीड़ित छात्र एएसआई दिनेश खजूरिया के मुताबिक 23 वर्षीय अभिषेक पटेल यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। जबकि आरोपी सूर्यांश गौतम, प्रियांश पांडे, आदित्य और साहिल भी छात्र हैं। दोनों पक्ष हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। अभी कुछ दिन पहले आदित्य ने आरोपी सूर्यांश के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इस मारपीट का बदला लेने के लिए सूर्यांश अपने तीनों साथियों के साथ स्कारर्पियों से चाय सुट्टा बार पर पहुंचा और अभिषेक को अगवा कर लिया। सूने स्थान पर कार में ही युवक को पीटा उसे वह गैमन इंडिया के पास सूने स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह उसे लेकर प्रगति पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी वह चलती गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने देर रात में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *