भोपाल में हिस्ट्रीशीटर के हथौड़े से हाथ-पैर तोड़ने वाले पकड़ाए:अवैध खनन में वर्चस्व के विवाद में किया हमला; खंगाले 500 CCTV

भोपाल में आधा दर्जन बदमाशों ने रीवा के हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलदीप पर हथौड़े, रॉड और डंडों से 25 जनवरी को हमला किया था। घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि यह पूरी वारदात अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों बदमाशों को केस की जांच कर रही एसआईटी ने रीवा से गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टरमाइंड रीवा का एक खदान ठेकेदार बताया जा रहा है। उसके कहने पर आरोपियों ने हथौड़े, सब्बल और डंडों से हिस्ट्रीशीटर कुलदीप के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। उसे तब तक पीटा गया, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। यही नहीं उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कुलदीप सिंह पर 12 केस दर्ज रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह हाल ही में जेल से छूटा था। कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रीवा में अवैध खनन को लेकर उसका विवाद सचिन कुशवाह से चल रहा था। कारोबार को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद रीवा में दोनों ही पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किए गए हैं। बदले की नीयत की थी वारदात इसी रंजिश का बदला लेने की नीयत से सचिन ने प्लानिंग के तहत 25 जनवरी 2026 को भोपाल के कोलार इलाके में कुलदीप को दो कारों से आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ घेरा और जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान सचिन के साथ पवन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, प्रांजल पाठक, सूरज, अनिल, अखिलेश और साकेत ने दिया था। आरोपियों ने बचाव करने आए कुलदीप सिंह के रिश्तेदार अशुमति सिंह के साथ भी मारपीट की थी। घटना के समय पीड़ित की गर्लफ्रेंड भी साथ थी। अस्पताल में इलाज जारी घायल कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हालांकि आरोपी चेहरे पर नकाब पहने और बिना नंबर की कारों से आए थे। लिहाजा पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पहुंचते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की दो टीमें बीते पांच दिनों से रीवा में डेरा डाले हुए थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुशवाह और अखिलेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर भी पढ़ें… हिस्ट्रीशीटर को कार से बाहर खींचा, हाथ-पैर तोड़े भोपाल में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हथौड़े, सब्बल और डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर कुचल दिए। बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की। फिर भाग निकले। वारदात कोलार इलाके में रविवार सुबह 11 बजे की है। पीड़ित युवक की पहचान रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *