भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप:युवक ने अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपए; धर्म बदलने का डाला दबाव

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान (19) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर, जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर पहुंची है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। सहेली के जरिए दोस्ती और फिर रेप
कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। एक लाख रुपए की डिमांड कर ब्लैकमेल किया
आरोपी ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए। ब्लॉक करने पर दोस्तों को दिखाया वीडियो
पैसे लेने के बाद भी आरोपी की मांग जारी रही और वह बार-बार रेप करने का दबाव बनाता रहा। तंग आकर जब छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। जब छात्रा नहीं मानी, तो आरोपी ने वह निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। धर्म परिवर्तन और नमाज का दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, दबाव बनाकर उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह खबर भी पढ़ें
इंदौर में रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने 17 साल की किशोरी की शिकायत पर रैपिडो बॉय के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाइक सवार सस्ते कपड़े दिलाने की बात पर उसे परदेशीपुरा लेकर गया। यहां उसके साथ रेप किया और उसे रावजी बाजार इलाके में छोड़कर चला गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *