भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप:गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; दो सालों से संबंध बना रहा था आरोपी

भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बीते दो सालों में डरा धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तब परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया और रेप के बाद गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर प्रियवंदा सिंह के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। जबकि आरोपी राजकुमार मालवीय प्राइवेट काम करता है। 2023 में दोनों की मुलाकात हुई थी। पहले दोस्ती से शुरू हुआ मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ रेप किया। पहली बार संबंध बनाने के बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ ज्यादती की। मेडिकल परीक्षण में हुआ खुलासा अभी कुछ दिन पहले पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 6 महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *