भोपाल में 20.71 लाख वोटर्स का SIR डिजिटाइजेशन:बैरसिया, हुजूर, उत्तर-मध्य में काम पूरा; 24 घंटे में टारगेट होगा पूरा

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल के कुल 20 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर्स के फाॅर्म डिजिटाइज हो गए हैं, जो 97.5 प्रतिशत है। 7 में से चार विधानसभा- बैरसिया, हुजूर, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य में काम पूरा हो चुका है। बची 3 विधानसभा में अगले 24 घंटे में टारगेट पूरा करने का दावा है। एसआईआर का काम 4 नवंबर से शुरू हुआ था, जो 9 दिसंबर तक चलना है। सबसे पहले बैरसिया विधानसभा ने टारगेट पूरा किया। इसके बाद हुजूर, उत्तर और मध्य ने भी काम निपटा लिया है। शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में कुल 20 लाख 71 हजार 412 वोटर्स के फाॅर्म डिजिटाइज हो चुके थे। शाम 6 बजे यह आंकड़ा और बढ़ गया। 9.6 प्रतिशत वोटर्स नो मेपिंग में
9.6 प्रतिशत ऐसे वोटर्स हैं, जिन्हें नो मेपिंग में रखा गया है। यानी, उनका एसआईआर फाॅर्म तो भर दिया गया, लेकिन 2003 का डाटा मैच नहीं हो रहा। 9 दिसंबर के बाद इनकी जांच होगी। 18 दिन में टारगेट पूरा
भोपाल की सात विधानसभा सीटों में 21 लाख 25 हजार 908 वोटर हैं। 19 नवंबर तक की स्थिति में फॉर्म की वापसी का प्रतिशत 7.37 ही था। वहीं, 6 दिसंबर की शाम तक यह 97.5% पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, बैरसिया, हुजूर, मध्य और उत्तर में 100%, नरेला में 94.3 %, भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 97.5% और गोविंदपुरा में 93% डिजिटलाइजेशन का काम हो गया है। समझाईश, फटकार, कार्रवाई और सम्मान भी
एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, अब काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बीएलओ का सम्मान किया। वहीं, दो दिन पहले काम पूरा करने पर बैरसिया के बीएलओ को बड़ा तालाब में शिकारा नाव की सैर करवाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *