भोपाल में 66.5% पहुंचा SIR डिजिटलाइजेशन:बैरसिया में सबसे ज्यादा; अगले 2 दिन में 100% का टारगेट; कलेक्टर ने किया सम्मान

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल ने रफ्तार पकड़ी है। अब तक कुल 66.5 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है। जिले की सभी 7 विधानसभा में से बैरसिया में सबसे ज्यादा 93.5 काम हो चुका है। अगले 2 दिन में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का टारगेट है। इधर, अच्छा काम करने वाले सुपरवाइजर, बीएलओ का सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सम्मान किया। कलेक्टर सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए अगले 3 दिन के टारगेट तय किए हैं। 19 नवंबर को सिर्फ 7.37% ही था
सात विधानसभा सीटों में 21 लाख 25 हजार 908 वोटर हैं। इनमें से 20.91 लाख फॉर्म बांटे जा चुके हैं। 19 नवंबर तक की स्थिति में फॉर्म की वापसी का प्रतिशत 7.37 ही था। वहीं, 1 दिसंबर को यह 66.5% पहुंच गया।आंकड़ों के अनुसार, बैरसिया में 93.5%, भोपाल उत्तर में 68.4%, नरेला में 63%, भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 54.9%, भोपाल मध्य में 59%, गोविंदपुरा में 58.6% और हुजूर में 70% डिजिटलाइजेशन का काम हुआ है। अब सम्मान का दौर भी
एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं, अब काम पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट में ऐसे बीएलओ और सुपरवाइजरों का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *