भोपाल में MBA छात्र ने खाया जहरीला, मौत:आखिरी कॉल पर मां से सामान्य बात की, कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया है। कमरे की तलाशी में फिलहाल पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना मंगलवार की रात की है। बुधवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। सौरभ सोनी (24) गोकुल सोनी मूल रूप से बीना का रहने वाला था। दो महीने से भोपाल अशोका गार्डन में किराए का रूम लेकर रहा था। यहां एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की शाम को मां से आखिरी बार कॉल पर बात की थी। तब सौरभ ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। पिता बोले- किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया
उसके पिता ने बताया कि मां से बातचीत के समय सौरभ हंसी मजाक कर रहा था। बिल्कुल सामान्य बात की। इससे पहले भी उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। देर रात बेटे के दोस्त ने सुसाइड की जानकारी दी। आज पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बॉडी हमारे सुपुर्द की गई है। शव का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। खेती करते हैं पिता
मृतक के पिता गांव में खेती करते हैं। उसका बड़ा भाई रवि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आठ दिन पहले ही सौरभ गांव से लौटा है। वहां एक करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। भाई रवि के मुताबिक गांव में रहने के दौरान भी सौरभ ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। वह खुशी-खुशी भोपाल लौटा था। वहीं, पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते सुसाइड की बात से इनकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर केस की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *