कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के ग्रीन सिग्नल के बाद अब भोपाल मेट्रो अपने कमर्शियल रन से कुछ कदम की ही दूरी पर है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। संभावित डेट 13 दिसंबर है। इससे पहले मेट्रो के शेड्यूल और किराए पर मंथन किया जा रहा है। 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। सभी 8 स्टेशन यात्रियों के स्वागत में तैयार है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर की फाइनल टेस्टिंग की जा रही है तो सजाया भी जाने लगा है। 10 दिसंबर तक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। तैयारियों के बीच ही शेड्यूल और किराए पर मंथन किया जा रहा है। मेट्रो कॉरपोरेशन के अनुसार, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर हर 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। जब ऑरेंज लाइन के पूरे 16 किमी रूट यानी, एम्स से करोंद तक मेट्रो दौड़ेगी तो टाइमिंग 30 से घटाकर 10 मिनट कर दिया जाएगा। वहीं, सुबह 8 से 8 बजे तक संचालन हो सकता है। यह शेड्यूल तय होने की संभावना है, क्योंकि इस टाइमिंग पर एमपी नगर, एम्स-सुभाषनगर की ओर ट्रैफिक ज्यादा रहता है। एमपी नगर के आसपास में ही अधिकांश सरकारी और प्राइवेट ऑफिस है। जिससे मेट्रो को फायदा मिल सकता है। अभी 13 दिसंबर संभावित तारीख
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मेट्रो के लोकार्पण की अभी 13 दिसंबर संभावित तारीख है। हालांकि, सरकार की ओर से यह तारीख फाइनल हो, यह कम ही है। अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से भी पीएम मोदी का शेड्यूल तय नहीं किया गया है। ऐसे में 13 दिसंबर की तारीख फाइनल नहीं मानी जा रही है, लेकिन तैयारी इसी हिसाब से हो रही है। बता दें की यात्रियों के लिए मेट्रो चलाने की मेट्रो प्रबंधन की पूरी तैयारी है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के आठों मेट्रो स्टेशन पर स्टाफ, टिकट काउंटर सहित अन्य इंतजाम भी हो चुके हैं। कॉमर्शियल रन में सिर्फ 2 से 5 मिनट लगेंगे
भोपाल में ऑरेंज लाइन का प्रायोरिटी रूट कुल 6.22 किमी का है। इसमें 8 स्टेशन है। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट के अंदर पहुंचेगी। भोपाल में 9 मेट्रो आई, कुल 27 ट्रेन आएंगी
भोपाल में कुल 27 मेट्रो ट्रेन आएंगी। अब तक 9 मेट्रो आ चुकी है। इन सभी का ट्रैक पर ट्रायल किया जा रहा है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल मेट्रो दौड़ने को तैयार, पर पार्किंग कहीं नहीं कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इसके बाद लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, भोपाल में 8 में से 1 भी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग नहीं है। ऐसे में ये स्टेशन ‘दूसरों’ की पार्किंग के भरोसे ही रहेंगे। भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन का प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किलोमीटर लंबा है। पूरी खबर पढ़ें 2. डेट फाइनल नहीं…लेकिन 13 दिसंबर के हिसाब से तैयारी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के ग्रीन सिग्नल के बाद अब भोपाल में मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ये भी संभावना है कि वे वर्चुअली तरीके से लोकार्पण करें। हालांकि, ये तारीख फाइनल नहीं है, लेकिन तैयारी 13 दिसंबर के हिसाब से ही की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें


