भोपाल मेट्रो में पहली बार बैठे यात्रियों ने किया डांस:संडे के दिन मेट्रो में घूमे लोग…पहले दिन 6 हजार सवार हुए, बच्चों की टिकट को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी

भोपाल में रविवार को मेट्रो के कमर्शियल रन का पहला दिन था। सुबह 9 बजे एम्स स्टेशन से मेट्रो का सफर शुरू हुआ। पूरे दिन कुल 17 ट्रिप हुई। इसमें एम्स से सुभाषनगर के बीच 9 और सुभाषनगर से एम्स के बीच 8 ट्रिप शामिल हैं। संडे के दिन मेट्रो में घूमने के लिए लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई। शाम 5 बजे 5 हजार से ज्यादा लोग घूम चुके थे। वहीं, आखिरी ट्रिप तक यह आंकड़ा करीब 6 हजार यात्री पहुंच गया। पहले दिन बच्चों की टिकट को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी। सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों ने बच्चों का किराया वसूलने पर आपत्ति ली। इसे लेकर वीडियो भी सामने आए। उनका कहना था कि कम उम्र के बच्चों की टिकट को लेकर तो रेलवे का नियम भी नहीं है। बावजूद मेट्रो में किराया वसूला जा रहा है। सागर की मेट्रो दौड़ाने वाली ट्रेन ऑपरेटर जाह्ववी
मेट्रो को दो पायलेट चला रहे हैं। इनमें सागर की जाह्नवी गोस्वामी भी शामिल हैं। वे भोपाल मेट्रो की पहली महिला ट्रेन ऑपरेटर हैं। शनिवार को उन्होंने ही मेट्रो चलाई थी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर भी सवार थे। जाह्नवी भोपाल मेट्रो में सुपरवाइजर ग्रेड II (ऑपरेशंस) हैं। 114 दिन की ट्रेनिंग के बाद उन्हें मेट्रो चलाने का मौका मिला। मेट्रो केबिन तक पहुंचने के लिए उन्हें एक प्रतियोगी परीक्षा पास करनी पड़ी और दिल्ली मेट्रो के साथ विशेष सत्रों सहित कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। भोपाल में पहली बार दौड़ी मेट्रो की तस्वीरें… मेट्रो की टाइमिंग… भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *