भोपाल स्टेशन के पास बनेगा भूमिगत मेट्रो स्टेशन:अगले 3 साल बदला रहेगा प्लेटफॉर्म-6 की ओर रास्ता

भोपाल स्टेशन के पास अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले सप्ताह से यहां खुदाई शुरू होने पर अगले तीन साल तक प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर जाने-आने का रास्ता बदल जाएगा। नई व्यवस्था में हमीदिया समानांतर मार्ग और रेलवे के पार्सल ऑफिस के पास पार्किंग बनाई जा रही है। यहां करीब 350 चार पहिया और 1500 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रहेगी। प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ वाली रोड पर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग आते- जाते हैं। ऐसी होगी नई व्यवस्था
1. भारत टॉकीज की तरफ से आने वाले वाहन अल्पना तिराहे से अंदर आकर पार्सल ऑफिस वाली सड़क से बाहर निकलेंगे। यहां सड़क व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।
2. हमीदिया रोड की तरफ से आने वाले वाहन होटल राजदूत के सामने से बन रही नई 9 मीटर सड़क से समानांतर मार्ग पर जाएंगे और अल्पना तिराहे से बाहर निकलेंगे।
3. यानी दोनों दिशाओं से आने वाली गाड़ियों के लिए स्टेशन की तरफ आने-जाने के लिए अलग-अलग सड़क होगी
4. फिलहाल सभी गाड़ियां अल्पना तिराहे से जाती हैं और यहीं से बाहर निकलती है, जिससे इस सड़क पर दिनभर जाम जैसे हालात रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *