भोपाल हाट में खादी उत्सव पर कश्मीर के ड्राई-फ्रूट:गोबर से बनी दिवाली किट, जामदानी और बगलू; लखनऊ की चिकन साड़ियां भी

राष्ट्रीय खादी उत्सव 2025 भोपाल हाट, डीबी मॉल के पास 27 सितंबर से शुरू हो चुका है। ये इवेंट 10 अक्टूबर तक चलेगा। यहां अलग- अलग राज्यों से कारीगर अपना प्रोडक्ट लेकर पंहुचे हैं। कोई यहां गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश, गोबर से बनी स्पेशल दिवाली किट बेच रहा है। तो वहीं किसी ने तरह- तरह की साडियां, सूट, दुपट्टे का स्टॉल लगाया है। यहां आपको कश्मीर के स्पेशल ड्राई-फ्रूट भी देखने को मिलेंगे। हाथों-हाथ मिट्टी के बरतनों से लेकर यहां बच्चों के खेलने का सामान और महिलाओं की नेच्यूरल ज्वेलरी भी मिल रही है। दुकानों पर लगी बंगाली से लेकर लखनऊ की चिकन साड़ी, जामदानी सूट और बनारसी, राजस्थानी साडियां खूब बिक रही हैं। इस बार का थीम वोकल फॉर लोकल है, जिसका नारा है- हर घर लोकल, घर-घर लोकल। उत्सव में देशभर से आए कारीगर और छोटे व्यापारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं, जिससे भोपाल हाट इन दिनों कला और संस्कृति का केंद्र बना हुआ है। इस इवेंट से खादी और छोटे कारीगरों को बढ़ावा मिल रहा है। हर साल यह उत्सव भोपाल हाट में होता है। इसमें भाग लेने वाले शिल्पकार अपनी कलाकृतियों को सीधा ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। हैंड वर्क आइटम की मांग भोपाल हाट में 8 नम्बर स्टॉल पर रायसेन से आए आमीन ने बताया कि हम लोग आजीविका चलाते हैं। इसमें 12 महिलाएं हमारे काम करती हैं। यहां हर साल हमारा स्टॉल लगता है। हम सूट, साडिय़ां, दुपट्टा आदि बेचते हैं। हमारे पास हर किस्म के 500 से लेकर 20 हजार तक के आइटम हैं। कई तरह की डिजाइनिंग साड़ियां, सूट और दुपट्टे हमारे पास हैं। जैसे- खादी, जामदानी, बगलू, लखनऊ चिकन साड़ी, बंगाल के फेमस डिजाइनिंग साड़ी। इनका पूरा काम हेंड वर्क से होता है। 950 में मिलेगी गोबर से बनी दिवाली स्पेशल किट भोपाल हाट में लगी गोबर मैजिक नाम की दुकान कस्टमर को अट्रैक्ट कर रही है। गोबर से बने आइटम स्टॉल पर लगे हैं। दुकान लगाने आए जितेंद्र बताते हैं कि, मैं पिछले 16 सालों से गोबर के प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा हूं और कई सालों से स्टॉल लगा रहा हूं। यहां मैने 75 तरह के आइटम लगाए हैं। ये सभी गौमाता के गोबर से बने हैं। हमारे पास 950 रुपए की दिवाली स्पेशल किट भी है। इसके अलावा गोबर के दिए, लक्ष्मी-गणेश, शुभ-लाभ, बंधन बार जैसे कई तरह के प्रोडक्ट स्टॉल पर हैं। बिमारी से बचाएंगे कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स भोपाल हाट में कश्मीरी ड्राइ फ्रूट्स की स्टॉल भी लगी है। दुकानदार ने बताया कि, पहली बार भोपाल के खादी उत्सव में स्टॉल लगाने आया हूं। हमारे पास कई तरह के कश्मीरी ड्राई फ्रूट एवी-लेबल है। हमारे यहां सबसे ज्यादा फेमस कश्मीरी लहसुन है, जिसे पहाड़ी लहसुन भी कहा जाता है। ये लहसुन कोलेस्ट्रॉल, हार्ट, डायबिटीज, शुगर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा कश्मीरी बादाम भी हैं, जिसकी खूब खरीदारी हो रही है। हमारे सभी प्रोड्क्टस का टेस्ट बहुत अच्छा है। तस्वीरों में देखें खादी उत्सव-2025

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *