भोरमदेव ने 46.77 व पंडरिया ने 3.45 करोड़ खातों में डाले

भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले में सहकारी शक्कर कारखानों ने इस पेराई सत्र में किसानों के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा ने अब तक गन्ना किसानों के खातों में कुल 46.77 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। हाल ही में किस्त के रूप में 6.93 करोड़ रुपए किसानों को जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने भी पेराई सत्र 2025-26 की पहली किस्त में 3.45 करोड़ रुपए का भुगतान कर कर दिया है। इससे इस कारखाने के 1073 गन्ना बेचने वाले किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है। लंबे समय से भुगतान में देरी को लेकर आशंकित किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। कारखाने में अभी गन्ना आपूर्ति बनी हुई है। रोज औसतन 200 से 250 ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना पहुंच रहा है। भोरमदेव कारखाना- अब तक 2.74 लाख शक्कर उत्पादन: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंधन के अनुसार, पेराई सत्र में अब तक 2,33455 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई पूरी की जा चुकी है। इससे 2,74322 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है। प्रबंधन का मानना है कि यह किसानों के सहयोग, प्रशासनिक समन्वय और कारखाने की कार्यकुशलता का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *