भोला बिरुआ हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार

सरायकेला | आरआइटी पुलिस ने कुलुपटांगा बस्ती, आदित्यपुर-02 में राधास्वामी सत्संग व्यास केंद्र गेट के पास भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ की हत्या के आरोपी राजेन्द्र मार्डी को गिरफ्तार किया है। वह मझला दाना, सरायकेला का रहने वाला है। वर्तमान में प्रधान टोला, बागबेड़ा में रह रहा था। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून का धब्बा लगा आरोपी का हाफ टी शर्ट और मोटर साइकिल बरामद किया है। बता दें कि 15 मई की रात को राजेंद्र ने भोला नाथ बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ व अपनी पत्नी सीता मार्डी पर उस समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था जब वे सोए हुए थे। आरोपी की पत्नी और मृतक एक वर्ष से लिव इन में रह रहे थे। इससे आरोपी नाराज चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *