भोलेनाथ के रथ को खींचने वाले होते हैं सौभाग्यशाली : अग्रवाल

लुधियाना| महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता में 24 फरवरी को विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा के प्रचार प्रसार को लेकर कमेटी की ओर से प्रधान नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष लवली थापर, महासचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा की अध्यक्षता में निमंत्रण पत्र बांटने व सूचना केंद्र खोलने का दौर जारी है। इस कड़ी में श्री तिरुपति बाला जी उत्सव कमेटी के प्रवीण अग्रवाल एमके, उद्योगपति समीर स्याल, जैन रियल एस्टेट को निमंत्रण पत्र दिए गए। प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि रथयात्रा में भगवान भोलेनाथ के रथ को खींचने वाले सौभाग्यशाली होते हैं। इस अवसर पर अमर टक्कर, हैप्पी घंड, सौरव वर्मा, कुणाल सूद, विनीत दुआ आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *