भोले बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिविल लाइंस स्थित महाकाल मुक्ति धाम में शिव संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की और महादेव के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और ज्योति प्रज्वलित कर की गई। शाम के मुख्य आकर्षण गायक आलोक शास्त्री रहे। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और भक्तिमय भजनों से पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जब शास्त्री ने कर दिया मालामाल भोले बाबा ने और जब कोई नहीं आता, मेरे नाथ आते हैं जैसे प्रसिद्ध भजन गाए तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्तों ने हाथ उठाकर और झूमकर अपनी आस्था प्रकट की। इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. करण शास्त्री, बॉबी शर्मा, पियूष गोयल, गगन खन्ना व अरुण सूद जैसे इत्यादि सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला और आए हुए अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। देर रात तक चली इस शिव संध्या का समापन आरती और महादेव के जयकारों के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित भक्तों के लिए विशेष प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *