भ्रष्टाचार के आरोप में गुरदासपुर में महिला इंस्पेक्टर अरेस्ट:तीन पुलिस मुलाजिमों की शिकायत पर हुई कार्रवाई; सभी से लेती थी पैसे

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस सांझ केंद्र की महिला इंचार्ज को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र की इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रबीर कौर सांझ केंद्र में तैनात अन्य पुलिस मुलाजिमों से नियमित रूप से पैसे वसूलती थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पुलिस मुलाजिम ने उच्चाधिकारियों को शिकायत दी, जिसमें तीनों पीड़ितों ने विस्तार से बताया कि इंद्रबीर कौर दबाव बनाकर उनसे पैसे लेती थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गिरफ्तारी जांच के बाद संबंधित विभाग की कार्रवाई में इंद्रबीर कौर को गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंद्रबीर कौर द्वारा की गई पैसों की मांग और लेन-देन के पर्याप्त साक्ष्य सामने आए हैं। आगे की जांच जारी है। अन्य कर्मचारियों से भी हो सकती है पूछताछ माना जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के जाल में और भी कर्मचारी शामिल हो सकते हैं या फिर दबाव में पैसा देने को मजबूर किए गए होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। आम लोगों की सुविधाओं से जुड़ा है सांझ केंद्र पुलिस सांझ केंद्र लोगों को एफआईआर की कॉपी, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन, पासपोर्ट रिपोर्ट जैसी सेवाएं देने के लिए बनाए गए हैं। ऐसे केंद्र की इंचार्ज द्वारा भ्रष्टाचार करना, पूरे तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *