उज्जैन में मंगलवार, 9 दिसंबर को जलप्रदाय बाधित रहेगा। नगर पालिका निगम के पीएचई विभाग ने सूचित किया है कि पाइपलाइन शिफ्टिंग और आवश्यक संधारण कार्य के कारण शहरभर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। यह स्थिति फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण के दौरान आ रही पाइपलाइन को शिफ्ट करने के कारण उत्पन्न हुई है। इसके अतिरिक्त, चामुंडा माता मंदिर के सामने भी पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के चलते गऊघाट और अम्बोदिया जल संयंत्र बंद रहेंगे। अम्बोदिया प्लांट पर आवश्यक संधारण कार्य भी किया जाना है। गंभीर प्लांट भी प्रभावित रहेगा, जिससे मंगलवार को पूरे शहर में जल आपूर्ति संभव नहीं होगी।


