मंगलवार भस्म आरती दर्शन:बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन कर त्रिपुण्ड, चंद्र और रजत मुकुट से राजा स्वरूप श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के चार बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का हरि ओम जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल एवं त्रिपुंड के साथ ड्रायफ्रूट से राजा स्वरूप शृंगार किया गया। नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान एवं पूजन संपन्न हुआ। भगवान महाकाल ने रजत शेषनाग मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला धारण की। फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। झांझ, मंजीरे एवं डमरू के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *