मंच पर फूट-फूटकर रोए पूर्व सपा विधायक:एटा में बोले- 75 साल की उम्र में रेप केस कराकर जेल भेजा, जीने लायक नहीं छोड़ा

एटा में अलीगंज विधानसभा से 3 बार विधायक रह चुके समाजवादी पार्टी के नेता रामेश्वर सिंह यादव जेल से रिहा हो गए। वह कुल 3 साल, 3 महीने और 14 दिन जेल में रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फफक कर रो पड़े। कहने लगे- बताइए 75 साल की उम्र में रेप के मुकदमे में जेल भिजवा दिया। उन महिलाओं को मैं जानता तक नहीं। इन दुष्टों ने मुझे जिंदा रहने लायक नहीं छोड़ा। पूर्व विधायक के आंसू देख कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर ढांढस बंधाया। यह मामला 5 अक्टूबर का है, लेकिन उनका रोते हुए वीडियो आज सामने आया। बता दें, 26 सितंबर को पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव की गोपनीय तरीके से रिहाई हुई थी। रविवार को वह जैथरा स्थित अपने आरएस कोल्ड स्टोर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 2 तस्वीरें देखिए बोले- गोपनीय तरीके से जेल से निकाला गया
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने अपना दर्द बयां किया। कहा- 75 साल की उम्र में मुझे बलात्कार जैसे मुकदमों में जेल भेजा गया। 26 सितंबर को बेहद गोपनीय तरीके मेरी और मेरे भाई जुगेंद्र की रिहाई हो पाई। रामेश्वर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि अगर रिहाई की खबर सार्वजनिक हो जाती, तो उन्हें और जुगेंद्र सिंह को जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाता। उन पर कई ऐसे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें शिकायतकर्ता महिलाओं से उनका कोई परिचय ही नहीं था। इन दुष्टों ने मुझे जिंदा रहने के काबिल नहीं छोड़ा। रोते देख कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए
पूर्व विधायक को रोते देखकर कार्यकर्ता कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाकर रामेश्वर सिंह यादव का हौसला बढ़ाया। उसके बाद उन्हें पानी पिलाया गया। फिर वो कहने लगे कि यहां बोलने नहीं आना चाहिए था। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपको लोग सुनना चाहते हैं। दोनों भाइयों पर 100-100 मुकदमे दर्ज
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके भाई रामेश्वर सिंह यादव को 26 सितंबर को दर्ज मुकदमों में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों पर 100-100 मुकदमे दर्ज हैं। भाई की 9 मार्च, 2023 को मथुरा से गिरफ्तारी हुई थी
जुगेंद्र सिंह यादव को 9 मार्च, 2023 को मथुरा के जैत मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जिला कारागार एटा में बंद थे। इससे पहले, पुलिस ने 9 जून, 2022 को अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से गिरफ्तार किया था। उन्हें 10 जून को जेल भेजा गया था। बाद में सुरक्षा कारणों के चलते अलीगढ़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। रामेश्वर सिंह यादव की रिहाई अलीगढ़ जिला कारागार से हुई है। 3 बार विधायक रहे रामेश्वर
रामेश्वर सिंह यादव 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1996 में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2002 और 2012 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। 2017 और 2022 के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव 2006 और 2011 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2017 और 2022 में एटा सदर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके। वर्तमान में उनकी पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें मालिक को बचाने के लिए कोबरा से लड़ा डॉगी…VIDEO, मिर्जापुर में जबड़े में दबाकर बाहर ले गया यूपी के मिर्जापुर में मालिक और उनके परिवार को बचाने के लिए जर्मन शेफर्ड डॉग ‘बादल’ कोबरा से भिड़ गया। कोबरा को जबड़े में जकड़ कर घसीटते हुए घर के बाहर ले गया। कई बार जमीन पर पटका। 15 मिनट तक दोनों के बीच घमासान चलता रहा। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *