जालंधर | निगम ने बर्ल्टन पार्क में सर्कस के संचालक को पांच हजार वर्क फीट जमीन की मंजूरी दी है। इसके हिसाब से ही तहबाजारी ब्रांच ने किराया तय किया था, लेकिन संचालक ने मंजूरी से ज्यादा जमीन पर टैंट लगाकर घेर लिया है। इस मामले की शिकायत मेयर वनीत धीर के पास भी पहुंची है। शनिवार को सर्कस संचालक को नोटिस जारी होगा। बर्ल्टन पार्क में निर्माण एजेंसी ने स्पोर्ट्स हब कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर तहबाजारी ब्रांच ने 44 दिन के लिए सर्कस संचालक को जमीन दी है, लेकिन संचालक की मनमानी से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर मेयर के पास शिकायत गई थी। ^सर्कस संचालक के मंजूरी से ज्यादा जमीन घेरने की शिकायत मिली है। नोटिस जारी होगा। -वनीत धीर, मेयर


