मंडला कांग्रेस ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाया:इंदौर में दूषित पानी से हुईं मौतों पर पद से हटाने और कार्रवाई की मांग

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान और पत्रकारों के प्रति उनके व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार को मंडला में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक के पास इकट्ठा होकर मंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान मौके पर तैनात पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को छीनने को लेकर हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और विवाद को बढ़ने नहीं दिया। पद से हटाने और कार्रवाई की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल उनके पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदौर में 15 लोगों की जान जाना एक बड़ी प्रशासनिक नाकामी है। संवेदनशीलता की जगह अभद्र भाषा का आरोप डॉ. मर्सकोले ने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय मंत्री का अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने सरकार पर पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने और टालने का आरोप भी लगाया। दोषियों पर FIR और मुआवजे की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवारों को उचित न्याय और मुआवजा प्रदान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान शहर और जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *