मंडला गॉट टैलेंट के ऑडिशन शुरू:पहले दिन 65 प्रतिभागियों ने गायन में दिखाया हुनर; कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

मंडला जिले में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘मंडला गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम के ऑडिशन सोमवार से शुरू हो गए। नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के आयोजन में झंकार भवन में पहले दिन गायन वर्ग के ऑडिशन हुए, जिसमें 65 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। गायन में दिखी अलग-अलग प्रस्तुतियां ऑडिशन में प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों के साथ-साथ लोकगीतों की भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। मधुर आवाज और सुरों ने वहां मौजूद दर्शकों को खूब प्रभावित किया। कई प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम भी ऑडिशन स्थल पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अच्छा अवसर देते हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा भी ऑडिशन स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मंडला की युवा प्रतिभाएं जिले की पहचान हैं। ऐसे आयोजन उन्हें सही दिशा देते हैं। आगे भी होंगे ऑडिशन आयोजकों ने बताया कि जो प्रतिभागी अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे मौके पर ही पंजीकरण कर ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत 20 जनवरी को नृत्य और गायन के ऑडिशन होंगे, जबकि फाइनल कार्यक्रम 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। युवाओं में दिखा उत्साह ‘मंडला गॉट टैलेंट’ को लेकर जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में और अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन मंडला की कला और संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *