मंडला पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन:मंत्री संपतिया उइके बोलीं- दशहरा पर्व शक्ति का प्रतीक और देश की पुरातन परंपरा है

मंडला पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को शस्त्र पूजन किया गया। इस पूजन में पीएचई मंत्री संपतिया उइके, एसपी रजत सकलेचा और कलेक्टर सोमेश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किया। मंत्री संपतिया उइके ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति का प्रतीक और देश की पुरातन परंपरा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह पूजन आयोजित किया गया, जो देशवासियों के लिए अस्त्र-शस्त्र के महत्व का संदेश है। हथियारों और वाहनों को धन्यवाद देने किया पूजन एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि दशहरा शक्ति और शौर्य का पर्व है। पुलिस को लगातार साहसिक कार्य करने पड़ते हैं, और यह पूजन लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ प्रतिदिन उपयोग में आने वाले हथियारों और वाहनों को धन्यवाद अर्पित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमें वर्ष भर लोगों के प्रति सेवा भाव का स्मरण कराता रहेगा। एसपी सकलेचा ने यह भी जानकारी दी कि थाना स्तर पर भी स्थानीय विधायकों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले, एएसपी शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, डीएसपी एसके चतुर्वेदी सहित कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *