मंडला; बाघिन नीलम शावक के साथ आई नजर:रात के अंधेरे में कर रही थी चहल कदमी; कार सवार ने वीडियो बनाकर किया वायरल

मंडला जिले के बिछिया क्षेत्र से बाघ का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो बाघ रात के अंधेरे में गांव की सड़क पर चल रहे हैं। उसी दौरान गुजर रहे कार सवार ने यह वीडियो बना लिया। जिसमें कार की हेडलाइट में एक साथ चल रहे दो बाघ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बिछिया जलाशय के नजदीक का बताया गया है। यह क्षेत्र कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र से सटा हुआ है। जिसकी वजह से यहां आए दिन बाघ की मूवमेंट बनी रहती है। वीडियो में दिख रहे बाघों में बाघिन नीलम (टी-65) और उसके एक शावक के होने का अनुमान लगाया गया है। क्योंकि ये पूर्व में भी इसी क्षेत्र में देखे गए थे। सोशल मीडिया में उक्त वीडियो के शुक्रवार रात के होने का दावा किया गया है। जिसे सड़क से गुजर रहे किसी कार सवार ने बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *