मंडला में खड़े ट्रक से एम्बुलेंस टकराई, तीन लोग घायल:गंभीर हालत में जबलपुर रेफर, एक मरीज को लेने मोइयानाला जा रहा था वाहन

मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, मंगलवार रात मोइया नाला के पास एक खड़े ट्रक से टकराने के बाद एम्बुलेंस में सवार ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान प्रियंका तेकाम (22), देवेंद्र सिंह (35) और संदीप डेहरिया (26) के रूप में हुई है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकराई एम्बुलेंस जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे ग्राम मोइयानाला में हुई। 108 एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस का पायलट बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया गया कि एम्बुलेंस बीजाडांडी सीएचसी से एक मरीज को लेने मोइयानाला जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *