मंडला में घने कोहरे के साथ हुई सुबह:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंचा, शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित

मंडला में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि, धूप निकलने के साथ धीरे-धीरे कोहरा छंट गया। यहां बीते शनिवार से ही न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण तीखी और बर्फीली ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। सुबह 10-11 बजे तक ठंड का एहसास होता है, वहीं शाम 4 बजे से ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ने लगता है। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन हवा में ठंडक के कारण शीतलहर जैसे हालात बने रहे। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कान्हा के किसली भिलवानी क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पाकिस्तान व जम्मू के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण देशभर में तीखी ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2-3 दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मंडला में लगातार गिर रहा है तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *