मंडला में जनप्रतिनिधियों ने किया आनंद उत्सव का बहिष्कार:नारायणगंज में सीईओ पर लगाया उपेक्षा का आरोप; आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे

मंडला जिले की जनपद पंचायत नारायणगंज में आयोजित ‘आनंद उत्सव’ का जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने जनपद सीईओ विनोद मरावी पर उपेक्षा करने और मनमाने ढंग से काम करने के आरोप लगाए हैं। सीईओ पर उपेक्षा और गुमराह करने का आरोप जनपद पंचायत अध्यक्ष आशाराम भारतीय ने सीईओ की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने बताया कि जब से सीईओ ने पद संभाला है, उन्होंने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या क्षेत्र के सरपंचों से कोई तालमेल नहीं बिठाया। महत्वपूर्ण बैठकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जाती, जिससे उनकी जनता के बीच स्थिति खराब हो रही है। अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में सीईओ के तबादले की मांग की है। आमंत्रण न मिलने से नाराज हुए सदस्य आरोप है कि मिली जब आनंद उत्सव जैसे बड़े आयोजन के लिए भी जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक तरीके से आमंत्रित नहीं किया गया। जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने आरोप लगाया कि सीईओ विनोद मरावी जानबूझकर जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर रहे हैं। आपसी तालमेल की इस कमी के कारण जनपद के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शर्मा ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से सीईओ को पद से हटाने की अपील की है। देखें तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *