मंडला जिले में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के मुकाबले पारा 1.2 डिग्री गिरकर 8.9 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे धूप नहीं निकली और कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शनिवार सुबह पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। विशेष रूप से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरा अधिक सघन था। फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा में तापमान 6.4 डिग्री कान्हा नेशनल पार्क के फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे कम रहा। कान्हा के अन्य क्षेत्रों में, कान्हा रेंज और भिलवानी में 11 डिग्री, किसली में 12 डिग्री, सूपखार में 11 डिग्री और मुक्की में 13 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा था। दिन भर चली हवाओं और बादलों के कारण दिन में भी ठंड का अनुभव हुआ। पंजाब क्षेत्र में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। आगामी दो दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि के बाद फिर से गिरावट आने की संभावना है। जिले में बीते दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान


