मंडला में पीएचई मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां:प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास, विरासत, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित वर्ष बताया

मंडला में शनिवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में विकास, विरासत, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित वर्ष बताते हुए मोहन सरकार और अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मध्य प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा सरकार ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किए गए संकल्पों में एक साल के भीतर 45 से अधिक संकल्प जनहित के पूरे किए जा चुके हैं। अन्य संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। आने वाले 4 सालों में हमारी भाजपा सरकार सभी 456 संकल्पों को क्रमशः पूरा करेगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 1 साल के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन मे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। हम प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न और विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का प्रयास पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगें। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके सहित भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी और जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *