मंडला में बाइक-पिकअप की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:बम्हनी बंजर क्षेत्र में हादसा, मृतकों की पहचान की कोशिशें जारी

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ग्राम जहरमऊ के मुंडीटोरिया के पास एक पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जहरमऊ मंदिर रोड पर हुई इस टक्कर में बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बम्हनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जांच में जुटी पुलिस बम्हनी पुलिस फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने पिकअप चालक और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *