मंडला में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:नैनपुर में नानी को छोड़कर लौट रहा था; बालाघाट मार्ग पर हादसा

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर बालाघाट मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान बालाघाट जिले के खामटोला निवासी 26 वर्षीय शिवशंकर मर्सकोले के रूप में हुई है। नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि शिवशंकर अपनी नानी को सांवरी गांव छोड़ने आया था। वहां से अपने गांव लौटते समय उसकी बाइक बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में शिवशंकर के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नैनपुर पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *