मंडला में रेल विस्तार पर अशासकीय संकल्प पारित:विधायक पट्टा ने नई ट्रेनों, स्टेशन नाम बदलने की मांग की; केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

मंडला जिले में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत अशासकीय संकल्प को सदन ने पारित कर दिया है। अब यह संकल्प मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। नई ट्रेनों की मांग, मंडला-जबलपुर ट्रेन पर जोर संकल्प में मंडला से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है। इसके साथ ही ओवरनाइट एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को भी मंडला से संचालित करने का आग्रह किया गया है। विधायक पट्टा ने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत है, जो विकास को गति दे सकती है। रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव विधायक पट्टा ने मंडला रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेशन मंडला’ करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। विधायक बोले- जिले के विकास के लिए रेल विस्तार जरूरी विधायक ने कहा कि मंडला के विकास के लिए रेल सुविधाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि रेल सुविधाएं केंद्र के अधीन होने के बावजूद ये मांगें स्थानीय विकास के हिसाब से बेहद जरूरी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *