मंडला में सड़क निर्माण के दौरान अवैध पेड़ कटाई:राजस्व-वन विभाग ने निरीक्षण किया, 15 पेड़ उखड़े मिले, उत्खनन भी।

मंडला डिंडोरी रोड निर्माण के दौरान पटपरा माल गांव में राजस्व भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने कटे हुए पेड़ों को जब्त कर पंचनामा की कार्रवाई की। वन विभाग के अनुसार, यह क्षेत्र वन कक्ष क्रमांक 16ए से सटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान इससे लगी राजस्व विभाग की खसरा नंबर 9/1 और 9/2 भूमि पर बड़े झाड़ के जंगल में 14 सागौन और एक महुए का पेड़ जड़ से उखड़े हुए पाए गए। मौके पर उत्खनन भी किया गया था। चूंकि यह भूमि राजस्व विभाग की है, इसलिए वन विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार मंडला को प्रतिवेदन भेजा है। तहसीलदार मंडला हिमांशु भलावी ने बताया कि डिंडोरी रोड निर्माण के दौरान पटपरा माल में पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। तहसीलदार भलावी ने पुष्टि की कि टीम भेजकर पंचनामा और जब्ती की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *