मंडला में सवारियों से भरा ऑटो पलटा:8 यात्री घायल, एक महिला गंभीर, जबलपुर रेफर; मुगदरा-बम्हनी बंजर मार्ग हादसा

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में रविवार को सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। मुगदरा-बम्हनी बंजर मार्ग पर हुए हादसे में ऑटो में सवार 8 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण हादसा के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घायलों की संख्या को देखते हुए आपातकालीन विभाग में ‘कोड येलो’ जारी कर दिया, जिससे सभी डॉक्टर और स्टाफ तुरंत एक्शन मोड में आ गए। एक महिला गंभीर, डॉक्टर और नर्सिंग टीम तैनात हादसे में घायल प्रेमवती गोयल (40) के सिर में गहरी चोट आई है। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में माधुरी यादव, विनोद यादव, सुंदर पांडेय और अनीता झारिया सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. वासुदेव मार्को और उनकी टीम घायलों की देखभाल कर रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभाल रही मोर्चा अस्पताल की आपात स्थिति को देखते हुए आरएमओ डॉ. हेमेन्द्र चौहान सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अस्पताल में मौजूद है। नर्सिंग स्टाफ शालिनी हरदहा और राकेश सिंह राजपूत लगातार मरीजों को उपचार दे रहे हैं। पुलिस ने भी दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है कि ऑटो पलटने की मुख्य वजह क्या थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *