मंडला में हिन्दू एकता वाहन रैली में दिखा जोश:भारत माता के जयकारों से गूंजा माहिष्मति घाट, मां नर्मदा आरती भी हुई

मंडला में हिन्दू सम्मेलन के आयोजन से पहले शनिवार को एक वाहन रैली निकाली गई। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में हिन्दू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह वाहन रैली अष्ट विनायक लॉन (डिंडोरी नाका) से शुरू हुई। यह नगर के प्रमुख मार्गों, कटरा, बिंझिया, देवदरा और महाराजपुर मार्ग से होते हुए माहिष्मति घाट पहुँची। रैली में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे, जिन पर भगवा ध्वज लहरा रहे थे। प्रतिभागियों ने हिन्दू एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। नेहरू स्मारक के पास कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली के समापन पर माहिष्मति घाट में भारत माता और माँ नर्मदा की आरती की गई। आयोजन समिति के संयोजक सुधीर कांसकार ने बताया कि यह वाहन रैली रविवार, 18 जनवरी को कुंभ स्थल पर होने वाले हिन्दू सम्मेलन के लिए जन जागरूकता और समाज की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *