मंडल अध्यक्षों के चयन में उम्र बनी बाधा:भाजपा अलवर दक्षिण के 30 में से केवल 18 घोषित, जिलाध्यक्ष भी बदलेंगे

भाजपा अलवर दक्षिण के 30 में से 18 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। 12 को होल्ड रखा गया है। अब जल्द ही अलवर के दोनों जिलाध्यक्ष बदल जाएंगे। यह बात मंगलवार को अलवर आए संगठन चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने बीजेपी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को कही। कालूलाल गुर्जर ने कहा- अलवर दक्षिण जिले में कुल 30 मंडल हैं, जिनमें से 18 का चयन कर लिया। केवल 3 रिपीट किए गए हैं। बाकी सभी को बदल दिया है। मंडल अध्यक्ष के साथ एक मंडल प्रतिनिधि भी बनाया गया है। मंडल अध्यक्षों का चयन निष्पक्ष तरीके से कार्यकर्ताओं की सहमति से किया गया है। यह सही है कि कई जगहों पर मंडल अध्यक्षों के चयन से पहले संबंधित की उम्र सहित कई ऑब्जेक्शन आए हैं। उन पर जांच की जाएगी। उसके बाद शेष मंडल अध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे कालूलाल गुर्जर ने कहा- अधिकतर मंडल अध्यक्ष बन गए हैं। जल्द आगे पार्टी जिलाध्यक्ष बनेंगे। अलवर जिले में दो जिलाध्यक्ष हैं। अगर क्राइट एरिया में आ रहे हैं तो दोनों बदले जाएंगे। भले ही कार्यकाल पूरा हो या नहीं। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि जिलाध्यक्ष को चुने हुए केवल दो साल ही हुए हैं। आम तौर पर पार्टी में जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल होता है। वैसे भी विधानसभा चुनाव से पहले यही जिलाध्यक्ष थे। उनके रहते हुए बीजेपी सरकार बनी है। इस कारण उनका कार्यकाल बढ़ाने की संभावना भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *