भास्कर संवाददाता | पाली मंडिया रोड फीडर की एलटी लाइन में फाल्ट आने से शाम 6 बजे शॉट सर्किट हो गया। पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। फाल्ट के चलते खोडिया बालाजी और आशापुरा नगर में कई घरों में टीवी, फ्रिज सहित कई उपकरण जल गए। मंडिया रोड फीडर के जेईएन मुकेश मोबारशा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने जाकर चैक किया तो फीडर की एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट मिला। जिसे ठीक करने में 3 घंटे लगे। शाम को 9.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।


