मंडियों में कपास की आवक 8 हजार गांठ कम:सप्ताह में प्रति क्विंटल कीमत 6000 से 7300 रुपए पर स्थिर रही; सीड में तेजी

मध्यप्रदेश की मंडियों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शनिवार को कपास की आवक में 8000 गांठ की कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बावजूद कपास के भाव स्थिर बने हुए हैं। मांग निकलने से कॉटन सीड में तेजी है, जबकि कॉटन कैंडी में स्थिरता देखी जा रही है। शनिवार को नए कपास की आवक 8000 (-8000) से 9000 (-8000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। सीमित कारोबार के चलते कपास के भाव 6000 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर है। वही कॉटन सीड में मांग निकलने से इसके भाव निचले स्तर पर 50 और ऊपर के स्तर पर 100 रुपए बढ़ाकर 2950 (+50) से 3250 (+100) रुपए प्रति क्विंटल पर बोले जा रहे हैं। शनिवार को मप्र में 9 फीसदी नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव 52400 से 52800 रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर स्थित बोले जा रहे हैं। वहीं, 9 फीसदी नमीयुक्त 75 आरडी कॉटन के भाव भी 53400 से 53800 रुपए प्रति कैंडी पर स्थित हैं। साप्ताहिक रिपोर्ट आज समाप्त हो रहे सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक 72000 से 78000 गांठ की दर्ज की गई, जो कि इसके पहले सप्ताह में हुई आवक के मुकाबले 4000 गांठ कम रही। 28 दिसंबर से 4 जनवरी के सप्ताह के दौरान कपास की कीमत 6000 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। वहीं सप्ताह के दौरान कॉटन सीड की कीमतों में निचले स्तर पर 50 और ऊपर के स्तर पर 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई। 73 आरडी कॉटन कैंडी की कीमतों में भी निचले स्तर पर 100 और ऊपर के स्तर पर 200 रुपए का उछाल और इसके भाव 52400 से 52800 रुपए प्रति कैंडी पर रहे। इसी प्रकार 75 आरडी कैंडी की कीमत सप्ताह के दौरान 200 रुपए बढ़ गई और इसके भाव 53400 से 53800 रुपए पर पहुंच गए। मप्र की स्थिति मप्र की मंडियों में कपास की कीमत
​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *