मंडी के जसप्रीत की 12778 फीट ऊंचाई की यात्रा पूरी:श्री कृष्ण मंदिर पहुंची साइकिल यात्रा, नई उपलब्धि की हासिल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जसप्रीत पॉल ने किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र यूला कांडा तक साइकिल यात्रा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूला गांव से 12 किलोमीटर दूर, 12778 फीट की ऊंचाई पर एक सुंदर तालाब के मध्य स्थित श्री कृष्ण मंदिर तक उन्होंने सफल यात्रा की। मंत्री नेगी से की मुलाकात यात्रा के बाद जसप्रीत रिकांगपिओ में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से मिले। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जसप्रीत को पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य चुनाव आयोग ने ‘स्टेट इलेक्शन आइकॉन भी बनाया था। जसप्रीत की पर्यटकों से अपील इस उपलब्धि के बाद जसप्रीत ने किन्नौर के उपायुक्त के माध्यम से यूला कांडा में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्यटकों से अपील की है। उनकी यह यात्रा शारीरिक सहनशक्ति का प्रमाण है। साथ ही यह दुर्गम क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रयास भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *