मंडी में कांग्रेस के जनसंकल्प सम्मेलन की तैयारी तेज:मंत्री नेगी बोले- प्रोग्राम में केंद्रीय नेता अभी तय नहीं; कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में ‘जन संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इस रैली में कितनी भीड़ जुटेगी और केंद्र से कौन से नेता शामिल होंगे, यह अभी तय नहीं है। सम्मेलन को बताया ऐतिहासिक, तैयारियों का लिया जायजा कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दावा किया है कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने पड्डल मैदान में तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इतनी भीड़ पहले कभी पड्डल मैदान में नहीं उमड़ी होगी जितनी इस बार आएगी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितनी संख्या में लोग शामिल होंगे। केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति पर असमंजस केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति के सवाल पर मंत्री नेगी ने बताया कि दिल्ली में संसद सत्र चल रहा है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस से जुड़े नेता तो सम्मेलन में आएंगे, लेकिन उनके अलावा और कौन से नेता शामिल होंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जयराम ठाकुर से विवाद के सवाल पर दी सफाई पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चल रहे विवाद के सवाल पर नेगी ने कहा कि उनका जयराम ठाकुर से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में सभी को बोलने का अधिकार है और जब भी वे जयराम ठाकुर को ‘आइना दिखाते हैं’, तो वे इसे विवाद का रूप दे देते हैं। आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों में तेजी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। लाभार्थियों और आम जनता की सुविधा सर्वोपरि नेगी ने कहा कि यह राज्य सरकार के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए तैयारियों में गति और गुणवत्ता दोनों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने लाभार्थियों और आम लोगों की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वागत और पारदर्शिता पर विशेष जोर मंत्री नेगी ने कहा कि आने वाले लाभार्थियों और मेहमानों के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पारदर्शिता और बेहतर समन्वय से ही इस आयोजन को उत्कृष्ट और यादगार बनाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *