मंडी में ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर घायल:सोलर प्लांट का सामान ले जा रहा था, ऊना का रहने वाला

मंडी जिले के पंडोह-मासड मार्ग पर बाड़ी खाड के समीप मंगलवार को एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक नंबर HP 72D 4274 सोलर प्लांट का सामान ले जा रहा था। ट्रक ड्राइवर की पहचान ऊना जिले के बीटन गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल के रूप में हुई है। हादसे के समय ट्रक में भुवनेश्वर नामक एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक राकेश कुमार को 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पंडोह पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के बेकाबू होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *