मंडी में देर रात ढाबा मालिक पर फायरिंग:नकदी लूट बाइक सवार बदमाश फरार, गाल और हाथ छूकर निकली गोली

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुल घराट क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक ढाबा मालिक पर गोली चलाकर नकदी लूट ली। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ढाबा मालिक मेडिकल कॉलेज में भर्ती जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर पुल घराट स्थित ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी बातचीत के ढाबा मालिक पर गोली चला दी। गोली उनके गाल और हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाश ढाबे की नकदी लेकर फरार हो गए। घायल ढाबा मालिक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। घटना प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इससे पहले कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ पर भी गोली चलाने की घटना हुई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *