मंडी में मंदिर में मिला महिला का शव:दुपट्टे से लटका दिखा, सुबह 4 बजे घर से निकली थी

मंडी में आज मंदिर में महिला का शव लटका मिला है। महिला जिले के गोहर उपमंडल की रहने वाली थी। दुगराई बासा पंचायत की 25 वर्षीय दीक्षा देवी का शव चामुंडा माता मंदिर, काढ़ी धार में दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार दीक्षा सुबह 4 बजे घर से निकली थी। उसके बाद परिवार ने उसे हर जगह खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह सड़क किनारे स्थित मंदिर से गुजर रहे लोगों ने मंदिर की छत पर एक महिला का शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक दीक्षा देवी, जो सुनील कुमार की पत्नी हैं, पिछले कुछ महीनों से अपने मायके स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में रह रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीक्षा कुछ महीने पहले भी कुछ दिनों के लिए लापता हुई थीं। उस समय ससुराल पक्ष ने गोहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में वह बासा में मिल गई थीं। गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सुसाइड का मामला है या कोई अन्य कारण है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *