सांसद कंगना कांग्रेस सरकार पर भड़की:बोलीं-जिनका काम है, वो मुंह छुपाकर-पैसा खाकर बैठे, चाहते हैं कि CM का काम करती तो अच्छा

सोशल मीडिया में ट्रोलिंग के बाद आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंची सांसद कंगना रनोट ने आज (रविवार को) हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। मंडी के थुनाग में कंगना ने कहा, जिनका काम है, वो मुंह छुपाकर और पैसा खाकर बैठे हैं। वो चाहते हैं कि कंगना आपके घर जाती तो अच्छा था। या तो कंगना यहां रह कर मुख्यमंत्री के काम करती, तो भी अच्छा था। PWD के भी कर जाती, तो भी अच्छा था। कंगना यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा, पिछली बार भी केंद्र ने हजारों करोड़ दिए थे, उनका पता नहीं चला। मैं इस बार भी सेंटर से पैसा लाने में मदद करुंगी। थुनाग के लिए स्पेशल पैकेज मांगूंगी: कंगना थुनाग एरिया के लिए सेंटर से स्पेशल पैकेज की मांग करेंगे, क्योंकि यहां कांग्रेस की एक दम करप्ट गवर्नमेंट हैं। पिछली बार भी जो रिलीफ फंड दिया था। इनके अपने पेट ही नहीं भरते। तो ये जनता को क्या देंगे। तो हम अभी भी देंगे रिलीफ फंड। हजारों करोड़ जाएंगे, पता नहीं। सांसद ने कहा, कांग्रेस सुबह से शाम तक कंगना-कंगना करते हैं। मेरे पास कैबिनेट नहीं, मैं सांत्वना लेकर आ जाती हूं: कंगना कंगना ने कहा, जो फंड देंगे, उसका ब्योरा भी लेंगे। MP के लिमिटेड वर्क होते है। न मेरे पास कैबिनेट और न अधिकारी। उनके पास 2 अधिकारी है, जो उनके साथ चले रहते हैं। मैं अपनी सांत्वना लेकर पहुंच जाती हूं। मेरे पास डिजास्टर के लिए भी फंड नहीं है। उन्होंने कहा, MP का काम सेंटर से पैसा लाना होता है। वह इस काम को करेंगी। उन्होंने विदेश गए प्रधानमंत्री की टीम से भी इसे लेकर बात की है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाउंगी: कंगना बता दें कि कंगना रनोट शनिवार देर शाम मंडी के सरकाघाट पहुंची। आज (रविवार को) वह मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकल गई हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ कंगना आज सराज विधानसभा में है। कंगना ने कहा, करसोग, सराज और नाचन विधानसभा में भी काफी नुकसान हुआ है। वह इन क्षेत्रों का दौरा करेंगी। सराज में जानी नुकसान काफी ज्यादा है। बादल फटने से जगह- जगह पानी भर गया है। कनेक्टिविटी खत्म हो गई है। फिर भी हमारा प्रशासन और सरकार पूरी नजर बनाए हुए है। कनेक्टिविटी का इशू था। अब रोड रिस्टोर कर दिया है। तंज भरे लहजे में बोली- 2-3 दिन पहले भी हम यहीं थे कंगना ने कहा, 2-3 दिन पहले भी हम किन्नौर और लाहौल स्पीति में थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 150-200 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए थे। हम यहीं थे। ये विपक्ष की बाते हैं। कंगना का यह तंज उनके आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचे को लेकर था। दरअसल, कंगना रनोट बीते तीन-चार दिन से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उनकी गैर मौजूदगी को लेकर लोग लगातार सवाल कर रहे थे। कंगना के मंडी संसदीय क्षेत्र में अब तक 16 लोगों की मौत 34 लापता बताए जा रहे हैं। यहां देखिए कंगना रनोट की फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *