मंडी में एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना सुंदरनगर की है। 26 वर्षीय जतिन अपनी पत्नी कोमल के साथ मनाली जा रहा था। रास्ते में उसने दोस्त किशोर को साथ चलने के लिए फोन किया। किशोर ने मनाली जाने से मना कर दिया, लेकिन जतिन को अपने कमरे पर बुला लिया। जतिन पत्नी के साथ किशोर के कमरे पहुंचा। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने रात 12 बजे तक शराब पी। रात 3 बजे दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई। जतिन कमरे से बाहर निकल गया। गुस्से में किशोर ने जतिन की छाती में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद कोमल ने घायल पति को देखा। उसने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया। जतिन को पहले जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। फिर नेरचौक और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


