मंडी में लापता स्टूडेंट का शव पंडोह डैम से मिला:कल बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला, फोन की लोकेशन से पता चला

मंडी से लापता कॉलेज स्टूडेंट का शव पंडोह डैम से मिला है। सराज विधानसभा क्षेत्र के करेरी गांव का 24 वर्षीय योगेंद्र सोमवार शाम से लापता था। वह मंडी शहर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।सोमवार शाम को योगेंद्र बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजन रात 10 बजे सीटी चौकी मंडी पहुंचे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने केवल औपचारिक शिकायत दर्ज की और अगली सुबह तलाश का आश्वासन दिया। परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने योगेंद्र की आखिरी लोकेशन का पता लगाया। परिजन आधी रात से पंडोह डैम के आसपास तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह वहीं से शव मिला। गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसएचओ मंडी देश राज के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और मौत के कारणों की भी जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *