हिमाचल प्रदेश मंडी में आज सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का निकाली गई। मंडी के पड्डल मैदान से पूरे बाजार में यह यात्रा निकाली गई।इसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और लोगों ने हाथों में करीब 100 मीटर लंबा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इंडियन आर्मी जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए लगाए। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक और स्टूडेंट भी शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर वो जवाबी कार्रवाई है जिसका पहलगाम नरसंहार के बाद हर भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में खूंखार आतंकवादियों को शरण देने वाले पाकिस्तान से कश्मीर में घुसे आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निहत्थे हिन्दू भाइयों को मौत के घाट उतारा तो उस दिन के बाद जो बदले की आग हर भारतीय में जल रही थी, उन्हीं उमड़ी भावनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने आतंकी देश को मुंह तोड़ जबाब इस ऑपरेशन के माध्यम से दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादी मार गिराए हैं। सेना के सम्मान को तिरंगा यात्रा- शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सेना के प्रति सम्मान के लिए निकाली गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर मजबूर किया है और आतंकवाद पर गहरी चोट की है। उन्होंने कहा, सेना का जवान अपने घरों से कई महीने दूर रहकर सरहदों की रक्षा करता है। इसलिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 33 मंडल स्तर पर निकाली जाएगी यात्रा बिहारी लाल ने बताया कि प्रदेश में चारों संसदीय क्षेत्र के अलावा 33 मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जनता को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बताया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, कारगिल वार हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्बाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दीपराज, दलीप ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे। यहां देखे तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ के फोटो…


