मंडी में होगा तीन दिवसीय खेल कुंभ:पोस्टर किया गया जारी, कबड्‌डी- फुटबॉल के साथ होगी कई प्रतियोगिताएं

हिमाचल के मंडी में 15 से 17 जनवरी 2025 तक, तीन दिवसीय नगर खेल कुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेलो भारत के प्रदेश संयोजक चिराग ठाकुर ने कार्यक्रम के अधिकारिक पोस्टर का विमोचन करते हुए इस आयोजन की जानकारी दी। चिराग ठाकुर ने बताया कि इस खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जो उनकी क्षमताओं को नष्ट कर रही है और समाज के विकास में बाधक बन रही है। होगा विभिन्न खेलों का आयोजन नगर खेल कुंभ में कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, ग्रैपलिंग और वुशु जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। संयोजक ने बताया कि यह आयोजन मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं के समग्र विकास का मंच है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करते हैं। चिराग ठाकुर ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस खेल महाकुंभ में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करेगा और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का अवसर प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *